सासाराम से राजद प्रत्याशी नामांकन के बाद गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेकर हई रवाना 

सासाराम से राजद प्रत्याशी नामांकन के बाद गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेकर हई रवाना 

सासाराम : सासाराम विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी सतेंद्र साह को नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सतेंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। करगहर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है तथा गढ़वा कोर्ट में पेश करने के लिए उसे झारखंड रवाना हो गई है।

DIARCH Group 22Scope News

गढवा डकैती मामले में हुई गिरफ्तारी

बताया जाता है कि वर्ष 2004 में झारखंड के गढ़वा में एक डकैती के मामले में इन पर गढ़वा के न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। इस मामले में वह फरार चल रहे थे। आज जैसे ही सत्येंद्र साह नामांकन करने के लिए पहुंचे, तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जैसे ही नामांकन करके सतेंद्र साह बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

s1 1 22Scope News

RJD प्रत्याशी सतेंद्र साह को करगहर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है

ऐसे में करगहर थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गढ़वा कोर्ट में पेश करने के लिए उसे झारखंड ले जाया जा रहा है। झारखंड पुलिस जानकारी दी गई है। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने सासाराम के वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काट के सतेंद्र साह को उम्मीदवार बनाया है। सत्येंद्र साह पर कई दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे ही एक मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई है।

सलाहुद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...