Gaya में जनसुराज की बैठक, कार्यकर्ताओं ने पीके के साथ चलने का दुहराया संकल्प

गया : Gaya शहर टिल्हा धर्मशाला के समीप एक निजी आवास के परिसर में रविवार को जन सुराज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जनों ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के विचारधाराओं से प्रभावित होकर भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार समेत पूरे देश में सबका मान -सबका विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रहें हैं। उन्होंने कहा कि हम जन सुराज से जुड़कर बिहार के बेहतर विकास के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

बैठक में वक्ताओं ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के विचारधारा को मजबूत करने और बिहार से जाति और धर्म के नाम पर विकास बाधित करने को लेकर संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश कुमार ने कहा कि देश की राजनीति जातियों में सिमट कर रह गई है। यही कारण है कि देश की व्यवस्था कमजोर हो रही है। जब तक हर व्यक्ति जाति पाती से उठकर राजनीति में अपना योगदान नहीं देगे, तब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है। ऐसी स्थिति में जन सुराज मंच की विचारधारा को आगे लेकर चलना चाहिए।

साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी वर्मा ने कहा अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर के प्रयास का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार से ही बिहार व देश को सकारात्मक बदलाव की कोशिश होगी, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर के विचारधाराओं को युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का समर्थन मिलेगा। बिहार में कृषि, शिक्षा, रोजगार, उद्योग आदि मामले में जिला से लेकर राज्य तक अपेक्षा की जानकारी जमीनी स्तर पर प्रशांत किशोर को है। उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर एक चर्चित राजनीतिक व रणनीतिकार है। उनके साथ अच्छे व शिक्षित लोगों की समर्पित सशक्त टीम है।

बिहार को लेकर उनका दृष्टिकोण साफ है। हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। बैठक में शामिल अधिवक्ता कमलेश दास ने कहा कि अंधेरे के खिलाफ उजाला जरूरी है। जन सुराज विचार मंच के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक नई रोशनी देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना जरूरी है। पुराने राजनीतिक दलों के लोगों को वोट देने पर वह बदल जाते हैं। जिससे आम जनता को निराशा होती है। ऐसे में अच्छे लोगों को आगे आना जरूरी है। वहीं अधिवक्ता राजीव रंजन सिन्हा व मृत्युंजय सिंह ने बताया मंच से जुड़े अच्छे लोग सक्रिय हैं, लगातार मेहनत कर रहे हैं, अच्छा परिणाम भी जरूर निकलेगा।

इस मंच में पद की लालसा नहीं बल्कि जनता की भावनाओं से जुड़ रहे हैं लोग। प्रशांत जी ने सही मार्ग अपनाया है। वह अच्छे चरित्र और उत्तम कार्यों की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें जरुर सफलता मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश कुमार वहीं गया नगर निगम के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने मंच का संचालन किया। मौके पर कृष्णा सिंह, पिंटू वर्णवाल, गोपाल चौरसिया, सूरज पाल, अनूप कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार सिन्हा, विजय राम, राजीव कुमार, उत्तम कुमार, सुरेश प्रसाद, सच्चिदानंद सिन्हा, राजीव रंजन, अमरकांत सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में लोगों को दी गई नए कानून की जानकारी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya
Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img