Japan earthquake: आज दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। हालांकि पहले भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.9 बताई गई थी। तत्काल किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं हैं। वहीं भूकंप से सुनामी भी उत्पन्न हो गई है, जो पश्चिमी मियाजाकी प्रान्त तक पहुंच गई है।
Japan earthquake: सुनामी का अलर्ट जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। जापानी सरकार ने भूकंप के जवाब में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।
बता दें कि, जापान दुनिया के सबसे अधिक विवर्तनिक रूप से सक्रिय देशों में से एक है। यहां भवन निर्माण के सख्त मानक हैं, ताकि सबसे शक्तिशाली भूकंपों का भी सामना कर सकें। यहां हर साल लगभग 1,500 झटके महसूस होता है। उनमें से अधिकांश हल्के होते हैं।
Japan earthquake: नए साल के दिन भूकंप
बता दें कि, नए साल के दिन यहां एक बड़े भूकंप में 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान झटकों से कई इमारतें गिर गईं थी। यह भूकंप तब आया था, जब वहां के लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।
Highlights







