जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे इस सीजन का अपना पहला मैच

Desk. भारत और मुंबई इंडियंस (एमआई) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल आईपीएल में खेलने के लिए फिटनेस पा ली है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में उतरेंगे। इसकी जानकारी एमआई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने दी है। आरसीबी के खिलाफ एमआई का यह मैच 7 अप्रैल सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में वापसी

मैच से पहले, MI ने बुमराह के लिए एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह के आईपीएल में खेलने को लेकर अपडेट जारी किया गया है। इसमें जयवर्धने ने कहा है कि तेज गेंदबाज फिट है और वह आगामी मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध है।

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में हुए थे घायल

बुमराह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के बाद से ही मैदान से बाहर थे, जहां उन्हें पहली पारी के बीच में गेंदबाजी रोकनी पड़ी थी और स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद तेज गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर कर दिया गया।

एमआई की शुरुआत अच्छी नहीं

बुमराह की वापसी मुंबई के लिए अच्छी खबर है। हालांकि, आईपीएल के इस सीजन में एमआई की शुरुआत नहीं अभी तक अच्छी नहीं हुई है। टीम ने अब तक अपने चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। सीजन में इस टीम की एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मिली थी।

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...