टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक के 15वें दिन पूरे भारत की नज़रें नीरज चोपड़ा पर हैं। नीरज चोपड़ा जैवलीन थ्रो का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले प्रयास में ही 86.65 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी थी।
अगर नीरज ऐसा करते हैं तो ओलंपिक खेलों में पहला मेडल जीतने वाले एथलीट बन जाएंगे। भारत ने अबतक टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं लेकिन उसे अब तक स्वर्ण हासिल नहीं हुआ है।
23 साल के नीरज ने ओलंपिक स्टेडियम में, ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड के अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंक 83.50 मीटर के ऑटोमेटिक क्वालीफाइंग अंक को हासिल किया था।


















