World Athletics Championship: फिर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, फाइनल में नीरज चोपड़ा का अरशद नदीम से मुकाबला

World Athletics Championship: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के मेन्स जैवलिन थ्रो फाइनल में आज भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे है। भारतीय समयानुसार यह फाइनल मुकाबला दोपहर 3:57 बजे शुरू हुआ। नीरज को इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम, जर्मनी के जूलियन वेबर, और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

World Athletics Championship: भारत की ओर से दो खिलाड़ी फाइनल में

नीरज चोपड़ा के साथ-साथ सचिन यादव भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 84.85 मीटर के थ्रो के साथ कुल छठा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने ग्रुप-A में अपने पहले अटेम्प्ट में 84.50 मीटर का थ्रो फेंककर ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को पार किया।

World Athletics Championship: अरशद नदीम की दमदार वापसी

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले दो प्रयासों में 76.99 मीटर और 74.17 मीटर का थ्रो किया, जिससे ऐसा लगा कि वे फाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन तीसरे प्रयास में 85.28 मीटर का थ्रो फेंककर उन्होंने ओवरऑल पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली।

World Athletics Championship: फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी

  • जूलियन वेबर (जर्मनी)
  • एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा)
  • अरशद नदीम (पाकिस्तान)
  • नीरज चोपड़ा (भारत)
  • जूलियस येगो (केन्या)
  • कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका)
  • कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)
  • डेविड वेगनर (पोलैंड)
  • सचिन यादव (भारत)
  • रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)
  • जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)
  • सचिन यादव की शानदार परफॉर्मेंस

सचिन यादव ने 83.67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप-A में छठा, और ओवरऑल दसवां स्थान हासिल किया। वहीं, रोहित यादव और यशवीर सिंह क्रमशः 28वें और 30वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

नीरज बनाम अरशद: ओलंपिक के बाद पहली भिड़ंत

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद यह पहली बार है जब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम आमने-सामने हैं। उस मुकाबले में अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो करके गोल्ड जीता था, जबकि नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो से सिल्वर हासिल किया था।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...