Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बेगूसराय की रैली में PM मोदी ने कह दी बड़ी बात, बोले- नीतीश बाबू के नेतृत्व में सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है NDA

बेगूसराय : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिगुल फूंक दिया है। वह आज यानी 24 अक्टूबर से चुनाव रण में कूद गए हैं। वह थोड़ी देर पहले बिहार से समस्तीपुर से चुनाव कैंपेन की शुरुआत की। अब वह बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा के अलावा एनडीए घटक दल के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं।इस चुनाव में NDA सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है - PM मोदी बेगूसराय...

नौबतपुर पुलिस की कार्रवाई, 2 भाई हथियार के साथ गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व 9 कारतूस बरामद

नौबतपुर : पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टैगरैला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो सगे भाइयों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किए गए हैं। फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-2 दीपक कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियार की डील होने वाली है, जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों...

छठ पूजा: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष तैयारियां, बोकारो रेलवे ARM ने लिया स्टेशन का जायजा

Bokaro: छठ पूजा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आद्रा रेल मंडल ने इस पर्व के अवसर पर 36 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें से बोकारो होकर 31 ट्रेनें 31 अक्टूबर तक यात्रियों को सेवा देंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की न करें और अनुशासन बनाए रखें। बोकारो रेलवे में विशेष व्यवस्थाएं: बोकारो रेलवे स्टेशन पर ARM ( एरिया मैनेजर )विनीत कुमार ने छठ के अवसर पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प...

जयंत सिन्हा के ट्वीट ने खड़े कर दिए कई सवाल ?

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Hazaribagh- हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने चुनावी दायित्वों से मुक्ति की मांग की है। शनिवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

ये भी पढ़ें-किस मामले में एंकर सुधीर चौधरी को मिला नोटिस !

इस खबर के बाद हजारीबाग भाजपा के कार्यकर्ता चकित है कि आखिर क्या ऐसी बात हो गई कि जयंत सिन्हा ने एक्स पर यह जानकारी दी है। इस खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल सेवा केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।  आलम यह है कि मुख्य द्वार पर ही ताला लगा दिया गया है और कोई भी कार्यकर्ता या पार्टी के पदाधिकारी नहीं दिख रहा है।

कोई भी बीजेपी नेता फोन नहीं उठा रहा है

इस खबर पर वर्तमान जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता फोन तक नहीं उठा रहे हैं क्योंकि यह मामला काफी संवेदनशील है। इसी बीच अटल सेवा केंद्र में जिला महामंत्री नंदलाल मेहता पहुंचे।

ट्वीट 22Scope News

ये भी पढ़ें-कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के किस बयान से मचा बवाल…..

जब उनसे हमने यह बात किया तो उन्होंने कहा कि भले ही जयंत सिन्हा ने यह ऐलान कर दिया है लेकिन पार्टी सुप्रीमो इसे स्वीकार नहीं करेगी। जयंत सिन्हा हजारीबाग के सर्वमान्य नेता है, जिन्होंने पिछली बार रिकॉर्ड मत से चुनाव जीता था। जयंत सिन्हा ने आज 2 दिन पूर्व ही अटल सेवा केंद्र में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी थी कि 50 हजार करोड़ रूपया खर्च किया गया है।

शुक्रवार पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे थे धनबाद

साथ ही साथ उन्होंने अपनी कई कामयाबियों का जिक्र भी पत्रकारों के साथ साझा किया था। शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद पहुंचे थे तो वह भी धनबाद में उनके स्वागत में थे। यही नहीं हजारीबाग गोरिया कर्मा में कृषि अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिये थे। अगर जयंत सिन्हा ने यह फैसला लिया है तो उसके पहले वह कार्यक्रम में हिस्सा क्यों लिए यह भी एक सवाल है।

ये भी पढ़ें-क्या सांसद जयंत सिन्हा लेने वाले हैं राजनीति से संन्यास !

कुछ दिन पूर्व हजारीबाग में राय शुमारी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें 90 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जयंत सिन्हा का नाम पार्टी के वरीय पदाधिकारी को बताया था। इसके बावजूद या फैसला भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। जयंत सिन्हा का यह फैसला हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में खलबली मचा दी है। बहरहाल अब यहां भाजपा को उम्मीदवार कौन होगा यह देखने वाली बात होगी।

Related Posts

Hazaribagh: अफीम तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2.7 किलो अफीम के...

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम के पास गुरुवार...

Hazaribagh Fire News: दीपूगढ्ढा में भीषण आग, अनवी वस्त्रालय और पार्क...

हजारीबाग के दीपूगढ्ढा में आग लगी, अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट जलकर खाक, 1 करोड़ रुपए का नुकसान। प्रशासन से मुआवजे की मांग।Hazaribagh...

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल से की...

हजारीबाग. आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले छठ पूजन सामग्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel