Advertisement
Advertisement

JCECEB NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका, कल शाम 6 बजे तक करें आवेदन

 JCECEB ने NEET UG 2026 की झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक श्रेणी और अन्य विवरण में सुधार कर सकते हैं।


JCECEB NEET UG 2026 रांची: नीट यूजी 2026 के आधार पर झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस की राज्य कोटे की सीटों के लिए जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद JCECEB ने सोमवार को जारी नोटिस में अभ्यर्थियों को श्रेणी और अन्य विवरण में सुधार के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है।

7 सितंबर 2026 को प्रकाशित स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 22 सितंबर से 23 सितंबर की शाम 6 बजे तक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JCECEB NEET UG 2026:23 सितंबर शाम 6 बजे तक करना होगा आवेदन

JCECEB के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को स्टेट मेरिट लिस्ट में अपनी श्रेणी या अन्य विवरण में सुधार कराना है, उन्हें आवश्यक सुधार स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा। इसके साथ संबंधित प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज भी भेजने होंगे।

अभ्यर्थियों को सुधार आवेदन और संबंधित दस्तावेज controller.jceceb@gmail.com पर ई-मेल करने होंगे। आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजना अनिवार्य है।

JCECEB NEET UG 2026:समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि 23 सितंबर शाम 6 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। जरूरी दस्तावेज के बिना भेजे गये आवेदन भी स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन भेजने से पहले अपने दस्तावेज और दर्ज की गयी जानकारी की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गयी है।

JCECEB NEET UG 2026:प्रमाण-पत्रों के लिए भी निर्धारित नियम

स्टेट मेरिट लिस्ट में श्रेणी से संबंधित सुधार के लिए प्रमाण-पत्र निर्धारित नियमों के अनुरूप होना जरूरी है। एससी, एसटी, बीसी एनसीएल, बीसी टू एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्रों की शर्तें लागू होंगी।

बीसी एनसीएल, बीसी टू एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र झारखंड राज्य के एसडीओ सिविल या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य है।


Key Highlights

  1. JCECEB ने NEET UG 2026 स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया।
  2. 7 सितंबर 2026 को जारी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  3. सुधार के लिए 23 सितंबर शाम 6 बजे तक ई-मेल से आवेदन करना होगा।
  4. आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज भेजना अनिवार्य है।
  5. निर्धारित समय के बाद या बिना जरूरी दस्तावेज के प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

JCECEB NEET UG 2026:MBBS, BDS और BHMS राज्य कोटे की सीटों से जुड़ा मामला

यह सुधार प्रक्रिया झारखंड में NEET UG 2026 के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस की राज्य कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए जारी स्टेट मेरिट लिस्ट से संबंधित है।

पर्षद ने कहा है कि केवल विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुरूप प्राप्त आपत्तियों और सुधार आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में मांगी गयी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करने के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

 

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...