JDU विधायक के आवास के पास चली गोली, 1 व्यक्ति…

क़टिहार: बड़ी खबर कटिहार से जहां JDU विधायक के आवास के पास अपराधियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीँ स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले की है जहां बरारी के JDU विधायक विजय सिंह के आवास के समीप अपराधियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में पड़ोस के ही रहने वाले कालू झा को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये। JDU  JDU 

यह भी पढ़ें – Bihar में नहीं थम रहा सूखे नशे का कारोबार, मधेपुरा की पुलिस ने…

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन फानन में कटिहार सदर अस्पताल पहुँचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कालू झा के गर्दन के समीप गोली लगी है। फ़िलहाल घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर शिवमंदिर के समीप गोलीबारी की घटना घटी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सुहानी ने बिहार के लिए Medal से खोला खाता, राजस्थान की हर्षिता ने…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...