सुहानी ने बिहार के लिए Medal से खोला खाता, राजस्थान की हर्षिता ने…

सुहानी कुमारी ने बिहार के लिए Medal से खाता खोला, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीता

पटना: राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के साइक्लिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 वर्षीय हर्षिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और 7.5 किमी स्क्रैच रेस में दबदबे के साथ जीत हासिल की। Medal Medal Medal Medal Medal Medal Medal Medal 

हर्षिता, जिन्होंने 2025 जूनियर ट्रैक एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते थे और टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप में जगह बनाई थी, ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में 38.631 सेकंड का समय निकालकर महाराष्ट्र की आकांक्षा म्हात्रे (38.742) और तमिलनाडु की एस थबीथा (39.454) को पीछे छोड़ा। दिन की शुरुआत में, हर्षिता ने 7.5 किमी स्क्रैच रेस में 11:50.973 के समय के साथ बिहार की सुहानी कुमारी को पछाड़ते हुए पहला स्वर्ण पदक जीता। सुहानी ने 11:51.558 में रजत और म्हात्रे ने 11:51.649 में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने पदक वितरण के बाद कहा, “मैं अपने चचेरे भाई आदित्य जाखड़ के साथ स्वर्ण जीतकर खुश हूं।

मेजबान बिहार ने सुहानी कुमारी की 7.5 किमी स्क्रैच रेस में रजत और टीम स्प्रिंट में दूसरा रजत जीतकर पदक खाता खोला। टीम में अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी और सुहानी शामिल थीं। सुहानी (17) ने कहा कि पहले दिन बिहार के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे खुशी है कि मैंने हमारे खाते की शुरुआत की। हमारी जीत सभी को प्रेरित करे। हमने अच्छी ट्रेनिंग की और प्रतियोगी बहुत अच्छे हैं। उनके साथ खेलना नया अनुभव है।

परिणाम लड़के:

  • टाइम ट्रायल (1000 मीटर): 1. आदित्य जाखड़ (राजस्थान) 1:06.675; 2. साहिब प्रताप सिंह सरकारिया (राजस्थान) 1:08.644; 3. जी साई चरण यादव (तेलंगाना) 1:09.056
  • स्क्रैच रेस (10 किमी): 1. सिद्धेश सरजेराव घोरफड़े (महाराष्ट्र) 13:26.584; 2. महावीर सारण (राजस्थान) 13:26.601; 3. थौनाओजम ज्ञानंता सिंह (मणिपुर) 13:27.933
  • टीम स्प्रिंट (3 लैप): फाइनल: झारखंड (अर्जुन कुमार, निखिल लोहरा, बिकाश उरांव) 48.868 ने मणिपुर (कोंथौजम लांचेनबा सिंह, थौनाओजम ज्ञानंता सिंह, हुईड्रोम सूरज सिंह) 50.156 को हराया; कांस्य: अंडमान-निकोबार (माइकल, रोनी माइसलाप, चेम्बरलाइन) 50.471 ने राजस्थान (दिनेश गट, आदित्य जाखड़, ओमप्रकाश गट) 50.648 को हराया

परिणाम लड़कियां:

  • टाइम ट्रायल (500 मीटर): 1. हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 38.631; 2. आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 38.742; 3. एस थबीथा (तमिलनाडु) 39.454
  • स्क्रैच रेस (7.5 किमी): 1. हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 11:50.973; 2. सुहानी कुमारी (बिहार) 11:51.558; 3. आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 11:51.649
  • टीम स्प्रिंट (3 लैप): फाइनल: झारखंड (सबिना कुमारी, संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम) 56.283 ने बिहार (अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी, सुहानी कुमारी) 57.606 को हराया; कांस्य: तमिलनाडु (जयज्योत्सना, जे निरलमाथी, एस थबीथा) 57.614 ने महाराष्ट्र (आकांक्षा म्हात्रे, श्रावणी कसर, असावरी अनिल राजमाने) 58.069 को हराया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  PM ने जनता के भावनाओं का रखा है ध्यान, मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img