पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और 9 बार के विधायक रहे राजद नेता श्रीनारायण यादव के निधन पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे एक कर्मठ, कुशल, प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय व समाजवाद के मूल्यों पर अड़िग उत्कृष्ट राजनेता थे। दुःख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्रता तथा दयाभाव के साथ वे हमेशा समाज की सेवा करते रहे। उनके अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Patna में जुटेंगे देश भर के पीठासीन अधिकारी, तैयारी शुरू
RJD MLA RJD MLA


















