JDU नेता नीरज कुमार ने राजद पर बोला हमला, कहा ‘जेल जाने की करें चिंता’

पटना: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने विपक्ष में रहने का फैसला कर लिया है। बावजूद इसके इंडिया गठबंधन के नेता अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल हो कर सरकार बनाने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं।

इसी कड़ी में राजद के नवनिर्वाचित सांसद सुरेंद्र यादव ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की सरकार में शामिल होने की नसीहत देते हुए कहा था कि जब तक नीतीश कुमार की मांग पूरी नहीं होगी तब तक मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। अभी तक एनडीए की केवल बैठक चल रही है लेकिन कुछ भी बात फाइनल नहीं हुई है। सुरेंद्र यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के नेता नीरज कुमार ने भी पलटवार किया और कहा कि जदयू के नेता नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा ही बिहार की भलाई के लिए सोचा है और बिहार की विकास के लिए काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा दूसरे के भरोसे जिन्दा है और उन्हें बिहार या देश की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें चिंता यह करनी चाहिए कि कैसे वे जेल जाने से बचें।

CABINET के शपथग्रहण से पहले पटना नहीं लौटेंगे सीएम नीतीश

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

JDU JDU JDU

JDU

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...