बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मां भी घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। वहीं गोली चलने के बाद मां बचाने आई तो मां को भी गोली के बारूद लगने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल अवस्था में मां और पुत्र को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर परिसदन की है। घायल मां और पुत्र की पहचान खगड़िया जिले के महेशखुट इंग्लिश टोला के रहने वाले मनोज राय की पत्नी बिंदु देवी एवं पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर परिसदन में पिछले तीन साल से किराया के मकान में मां और पुत्र रहता था। इस घटना के संबंध में घायल आशीष कुमार ने बताया है कि अपराधी आया बाहर में मेरा बाइक लगा हुआ था तभी बाइक को क्षतिग्रस्त कर रहा था। उन्होंने बताया है कि जब बाइक को क्षतिग्रस्त करने से मना किया तो इसी से नाराज होकर अपराधी हथियार निकाल और गोली चला दिया। उन्होंने बताया कि गोली चलते ही एक गोली गर्दन में लग गई और गोली का बारूद मेरी मां को लग गया। जिससे मां और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया है कि गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। जब कई लोग गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामूली विवाद किसी और से था और इसी का बदला लेने के लिए घर पर चढ़कर अमित नामक अपराधी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : Darbhanga में फर्जी ADM सहित 4 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...