सहरसा : सहरसा के जदयू नेता ओबेश करनी उर्फ चुन्ना ने गुरुवार की रात पुलिस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस के द्वारा गस्ती के दौरान वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान सहरसा बस्ती पर कुछ लड़कों के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई। जिसमें एक लड़के ने पुलिस को महिला दारोगा को एक चाटा मारा और वहा से भाग कर चुन्ना के घर पर चला गया।
जिंदा जलाने की कोशिश
वहीं से चुन्ना अपने साथी के साथ बाहर निकला और उस पुलिस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। फिर थाना से काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद चुन्ना को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि चुन्ना पर दर्जनों मामला विभिन्न थानों में दर्ज है। काफी मशक्कत के बाद चुन्ना को गिरफ्तार कर सहरसा मंडल कारा भेज दिया गया है।
रंजीत सम्राट की रिपोर्ट