जदयू की बैठक खत्म, शाम चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा

Patna– मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जदयू की बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक में एनडीए से अलग होने के फैसले पर मुहर लगा दी गयी. खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायक और सांसदों को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारी कोशिश अंतिम समय तक एनडीए का हिस्सा बने रहने की थी, लेकिन दूसरी ओर से जदयू को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही थी. इस स्थिति में भाजपा के साथ रहकर सरकार चलाना नामुमकिन हो गया था, बदली हुई राजनीतिक हालात में नया निर्णय लेना बेहद जरुरी था. कोई भी राजनीतिक पार्टी आंख बंद कर अपनी पार्टी की बर्वादी का नजारा नहीं देख सकती. हम अब इस साजिश का पर्दाभाश करेंगे.  

आरसीपी सिंह को आगे कर जदयू को दो फाड़ करने की कोशिश करने का आरोप

यहां बता दें कि भाजपा और जदयू के बीच की यह कलह नयी नहीं है, पिछले कई माह से बिहार में नयी सरकार देने की रुप रेखा तैयार की जा रही थी. इसकी एक छलक तब देखने को मिली थी, जब ईद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पर जाकर तेजस्वी यादव को ईद का मुबारकवाद दिया था. माना जा रहा है कि  नीतीश की कोशिश उसी समय एनडीए से बाहर होने की थी, लेकिन कई अन्य राजनीतिक कारणों से इसे टाला जाता रहा, लेकिन हाल के दिनों में जिस प्रकार भाजपा की ओर से आरसीपी सिंह को आगे कर जदयू को दो फाड़ करने की कोशिश की गयी, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश लिए यह एनडीए के साथ रहना बेहद कठीन हो गया.

2023 में तेजस्वी यादव की हो सकती है ताजपोशी

माना यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2023 में किसी भी वक्त मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर देंगे, इसके साथ ही तेजस्वी यादव के सर पर मुख्यमंत्री पद की ताजपोशी कर दी जाएगी. और नीतीश कुमार खुद 2024 की तैयारियों में जुट जाऐंगे, उनकी कोशिश 2024 में पीएम पद का चेहरा बनने की है. माना यह जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे के रुप में विपक्ष को पीएम पद के लिए एक चेहरा मिल जायेगा, क्योंकि सीएम नीतीश कुमार का चेहरा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीशगढ़ में बिकाऊ होगा.  

चाचा भतीजे की सरकार, ईद से शुरु मुहर्रम पर पाया अंजाम

नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, 160 विधायकों के समर्थन के बुते बनेगी नयी “नीतीश सरकार”

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img