परिवार संग थावे मंदिर में पूजा की JDU MLA अमरेंद्र पांडे, लाखों का मुकुट व श्रृंगार चढ़ाया

पटना : गोपालगंज के थावे मंदिर से चोरों ने मां भगवती के लाखों का मुकुट और सिंगार का चोरी कर लिया। जिसके बाद से लगातार चर्चा में यह बात होने लगी कि आखिर चोरों ने कैसे दूसाहस किया। विगत 22 दिसंबर को जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने थावे मंदिर जाकर मां के सिंगार में भाग लिया और लाखों का मुकुट व श्रृंगार का सामग्री चढ़ाया। इस मुद्दे को लेकर न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की।

जब हमें मालूम हुआ था हमने कहा- मां का मुकुट व करेंगे सिंगार – JDU MLA अमरेंद्र पांडे

जदयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि जब हमें यह बात मालूम हुई तो हमने यह बात मन बनाया कि प्रशासन अपना काम कर रही है। लेकिन मां का मुकुट भी चढ़ाएंगे और मां का सिंगार भी होगा जैसे होता था। इसके लिए हम आ गए और जाकर हम अपने परिवार के साथ थावे वाली माई के मंदिर में जाकर मुकुट चढ़ाया और सिंगार भी किया।

परिवार संग थावे मंदिर में पूजा की JDU MLA अमरेंद्र पांडे, लाखों का मुकुट व श्रृंगार चढ़ाया
परिवार संग थावे मंदिर में पूजा की JDU MLA अमरेंद्र पांडे, लाखों का मुकुट व श्रृंगार चढ़ाया

बाहुबली MLA अमरेंद्र पांडे काफी चर्चा में रहते हैं

आपको बता दे की बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडे काफी चर्चा में रहते हैं। चर्चा इसलिए भी हो रही थी क्योंकि जब वह जीते थे तो जीत का सर्टिफिकेट इन्होंने नहीं लिया था बल्कि जिलाधिकारी गोपालगंज गए थे उनको जीत का सर्टिफिकेट देने के लिए। क्योंकि उनके भतीजे का तबीयत ज्यादा खराब हो गया था जिसकी वजह से जीत का सर्टिफिकेट भी इन्होंने नहीं लिया था। डीएम ने खुद जाकर जीत का सर्टिफिकेट दिया। शपथ ग्रहण भी उन्होंने नहीं लिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको बुलाकर शपथ ग्रहण दिलवाया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CM नीतीश से मिले MLA अमरेंद्र पांडे, सासामुसा शुगर फैक्ट्री के निलंबन को रद्द करने व चालू करने की मांग

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...