JDU MLA जितेंद्र कुमार ने अस्थावां में पक्की सड़क का किया उद्घाटन

नालंदा : नालंदा जिले के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत लगभग एक करोड़ चार लाख रुपए की लागत से बनी पक्की सड़क का उद्घाटन अस्थावां के जदयू विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अस्थावां को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है। विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि 2005 से पहले अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की भारी कमी थी और बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध नहीं थीं।

LN Mishra 2 22Scope News

‘हमारा प्रयास है कि हर गांव, हर मोहल्ला मुख्यधारा से जुड़े और अस्थावां पूरे राज्य में विकास का उदाहरण बने’

जदयू विधायक ने कहा कि जब से उन्होंने इस क्षेत्र की कमान संभाली है, तब से अस्थावां में सड़क, तटबंध, स्कूल, कॉलेज और समितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि यह सड़क न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। हमारा प्रयास है कि हर गांव, हर मोहल्ला मुख्यधारा से जुड़े और अस्थावां पूरे राज्य में विकास का उदाहरण बने।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी, एक की मौत…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...