Advertisment

JDU MP ने प्रधानमंत्री पर किया निजी हमला, कहा- बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो नहीं होगा सफल

नालंदा : राम मंदिर उद्घाटन में बुलावें पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक बड़ा हमला कर दिया है। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी के बेटे का विवाह है जो वह हमें निमंत्रण देगा। निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या में हम डेढ़ साल पहले भी गए थे और लक्ष्मण किला में घूम कर आए थे। वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं के पत्नी या पुत्र का विवाह है। जो निमंत्रण दे रहे हैं वह बेवकूफ लोग हैं।

जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अयोध्या सभी लोगों का है अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो उनके कब्जे में अयोध्या नहीं हो सकेगा। भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। सिर्फ 22 तारीख को काम नहीं चलेगा। 22 तारीख को पति और पत्नी मिलकर वहां जाए औऱ आर्शीवाद लें। अगर बिना सीता के वहां चले गए तो उनका भी कल्याण होने वाला नहीं है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में कल्याण होने वाला नहीं है।

वहीं कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम की पूजा तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन भगवान राम पुरुषोत्तम क्यों बने यह उनसे पूछना चाहिए। हर सनातनी भगवान राम का पुजारी है। सीट शेयरिंग के सवाल पर सांसद ने कहा कि आईएनडीआईए एलाइंस पर कहा कि यह गठबंधन बरकरार है। आईएनडीआईए गठबंधन के सबसे अनुभवी नेता नीतीश कुमार हैं आज नहीं तो कल इन्हें देश का कमान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है। आज देश में नीतीश कुमार जैसे लोगों की जरूरत है। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो सिर्फ राम नाम करते हैं। मां सीता की कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। कोई भी काम होता है तो पति और पत्नी मिलकर जो काम करते हैं, वही सफल होता है। अगर बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो वह सफल नहीं होगा। सनातन के धर्म नहीं है की पत्नी को छोड़ दो और अकेले चलो।

दरअसल, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार शुक्रवार को नालंदा कॉलेज के प्रांगण में सांसद मद से अधिष्ठपित तीन शव वाहन और सात चलंत शौचालय को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे। उनके साथ जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

रजनीश किरण और वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...