JDU प्रदेश अध्यक्ष ने हटा दिया सस्पेंस से पर्दा, कहा…

बिहार की जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर विश्वास जताया – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना: लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। एनडीए की ताकत के आगे इंडी गठबंधन पूरी तरह से धराशाई हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने वोट की ताकत से झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति करने वाले को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जदयू सहित एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय बनाकर धरातल पर शानदार काम किया। एनडीए की शानदार जीत हमारे कार्यकर्ताओं के पसीने का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विगत 18 वर्षों में जो विकास के अभूतपूर्व काम हुए उसके आधार पर जनता ने एनडीए को वोट दिया है। डबल इंजन की सरकार होने से आने वाले दिनों में बिहार के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार पूरी एकजुटता से अगले 5 वर्षों तक बिहार व देश के जनता की सेवा करेगी। विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण को लेकर हम पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं। देश और बिहार की जनता ने एनडीए के ऊपर जो भरोसा जताया है उसे पूरा करने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। एनडीए की जीत मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सहित पूरे देश की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनडीए सरकार पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पूर्णिया में RJD पर पप्पू पड़े भारी तो पाटलिपुत्र में BJP को लगा झटका

JDU JDU JDU JDU

JDU

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...