Advertisment

तेजस्वी यादव पर JDU प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला, कहा…

17 महीनों का झूठ फैलाकर राजद के लिए राजनीतिक ऑक्सीजन हासिल करना चाहते हैं तेजस्वी- उमेश सिंह कुशवाहा

पटना: बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की होशियार जनता ने तेजस्वी यादव द्वारा 17 महीनों के कामकाज पर फैलाए जा रहे झूठ को पुरी तरह से खारिज कर दिया। परंतु आश्चर्य का विषय यह है कि करारी पराजय के बाद भी तेजस्वी यादव झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहें हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता के लिए उन्होंने राजनीतिक लोक-लाज का भी त्याग कर दिया है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने का नैतिक साहस तेजस्वी यादव के पास नहीं है इसलिए वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों का झूठा श्रेय लेकर अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की कोशिश में जुटें हुए हैं। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल की सरकार में सिर्फ 33 हजार 499 शिक्षकों की बहाली हुई थी वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विगत 18 वर्षों के शासन में 5 लाख 61 हजार शिक्षकों की बहाली हुई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 महीनों में जितनी भी नौकरियां दी गई उसमें तेजस्वी यादव या उनके दल के किसी भी तत्कालीन मंत्री का कोई योगदान नहीं था। सात निश्चय पार्ट-2 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, यह बात बिहार की जनता भी बखूबी जानती है। तेजस्वी यादव के गाल बजाने से जनता पर कोई प्रभाव नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव हर दिन अपने सलाहकारों और शागिर्दों से झूठ बोलने की ट्रेनिंग लेते होंगे क्योंकि इतनी साफगोई से झूठ बोलने की कला विरले लोगों में ही होती है।

CPI-ML की केंद्रीय कमेटी की बैठक में 17 प्रस्ताव पारित

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU

JDU

Highlights

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...