Advertisment

पूर्णिया में RJD पर पप्पू पड़े भारी तो पाटलिपुत्र में BJP को लगा झटका

पटना: लोकसभा चुनाव मतगणना का परिणाम आना शुरू हो गया है। विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। भाजपा को कई सीटों पर जबरदस्त झटका जरूर लगा है लेकिन एनडीए को कई सीटों पर मजबूती भी मिली है। बिहार की हॉट सीटों में शामिल पाटलिपुत्र, शिवहर, बक्सर, बेगूसराय, पूर्णिया, वैशाली, पटना साहिब सीट पर परिणाम घोषित हो गया है।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर दो बार चुनाव हारने के बाद मीसा भारती ने तीसरी बार में जीत हासिल की। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती ने भाजपा के रामकृपाल यादव को हराया है। वहीं शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद ने जीत हासिल कर ली। लवली आनंद ने ऋतू जायसवाल को हराकर शिवहर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा को वर्तमान सांसद अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटना महंगा पद गया और बक्सर लोकसभा सीट हाथ से गंवानी पड़ी।

बक्सर लोकसभा सीट पर शुरुआती दौर में भाजपा के मिथिलेश तिवारी को पीछे कर सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। बेगूसराय लोकसभा सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में चार लाख वोट के अंतर से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज सिंह कांटे की टक्कर के बीच सीपीआई प्रत्याशी को महज 80 हजार वोट से हराकर जीत दर्ज की। पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव को नजरअंदाज करना तेजस्वी और लालू यादव को बहुत भारी पड़ गया।

पूर्णिया लोकसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी के साथ कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार पप्पू यादव ने जीत दर्ज कर ली तो राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही। वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा(रा) की प्रत्याशी वीणा देवी ने राजद के मुन्ना शुक्ला को हराया तो वहीं पटना साहिब सीट पर रविशंकर प्रसाद ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CPI-ML ने भरी छलांग, जीती दो सीटें, आरा से केंद्रीय मंत्री को हराया

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...