Advertisment

बोधगया में JDU करेगी दो दिवसीय…, पटना में बैठक के बाद नेता ने कहा ‘नीतीश जो कहते हैं वह…’

पटना: राजधानी पटना में स्थित JDU कार्यालय में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में JDU के प्रदेश अध्यक्ष उएश कुशवाहा समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह एक रूटीन बैठक है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही जातिय जनगणना को लेकर रणनीति तय की गई है। इस दौरान जातिय जनगणना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के सवाल पर JDU प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे लोग बस जनता को गुमराह कर रहे हैं।

अगर अब भी जनता को गुमराह करना बंद नहीं करेंगे तो फिर आगामी विधानसभा चुनाव में वे बिहार में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी गंवा देंगे। उमेश कुशवाहा ने जातिय जनगणना का श्रेय विपक्ष के द्वारा लेने के सवाल पर कहा कि लालू जी इतने दिनों तक केंद्र में रहे, उस समय उन्होंने इस मामले में विचार विमर्श भी नहीं किया था। वे लोग चुनाव नजदीक देख कर बस जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें – Caste Census पर तेजस्वी ने पीएम को लिखा पत्र, कहा…

JDU आयोजित करेगी दो दिवसीय कार्यशाला

विधानसभा चुनाव को लेकर JDU के नेता लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं से बात और मुलाकात कर रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहंचाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू आगामी 6 और 7 मई को बोधगया में एक कार्यशाला आयोजित करने जा रही है। कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रवक्ता जुटेंगे जहां उन्हें चुनाव को लेकर मीडिया में अपनी बात रखने के लिए दिशा निर्देश दिए जायेंगे।

इस मामले में बात करते हुए JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी हर स्तर पर अपनी बात मजबूती के साथ रखेगी। इस दौरान जातिय जनगणना समेत अन्य कई मुद्दों पर हमें अपनी बात रखनी है तो इसके लिए प्रवक्ताओं को मजबूत करना जरुरी है ताकि वे अपनी और पार्टी की बात मजबूती के साथ कहीं पर रख सकें। पार्टी के प्रवक्ताओं को मजबूत करने के लिए बोधगया में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जहां सभी प्रवक्ताओं को बताया जायेगा कि वे मीडिया समेत आमलोगों के सामने जातिय जनगणना समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात किस तरह से मजबूती से रख सकें।

यह भी पढ़ें – कल होनी थी NEET की परीक्षा, पटना में एक अभ्यर्थी ने उठाया खौफनाक कदम…

दूसरी तरफ नीरज कुमार ने जातिय जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के प्रधानमन्त्री को लिखे पत्र पर कहा कि तेजस्वी यादव अभी से छटपटाने लगे हैं, अभी तो जातिय जनगणना की नींव रखी गई है। अभी इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी फिर जनगणना की जाएगी लेकिन तेजस्वी अभी से बेचैन दिख रहे हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं, नीतीश कुमार ने बिहार में जातिय जनगणना करवा कर एक मिशल पेश की है और आज उनकी कदम पर चलते हुए केंद्र सरकार ने भी देश भर में जातिय जनगणना करवाने की मंजूरी दे दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  NTA परीक्षा रांची में 22 केंद्रों पर आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा लागू

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...