Patna : News-RCP JDU में तकरार – राजनीतिक आश्रयस्थल ढूंढ़ रहे पूर्व मंत्री – पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह के आरोपों पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि आरसीपी सिंह को पार्टी ने रिजेक्ट कर दिया है. अब उनको तवज्जो देने की जरूरत नहीं है.
नीरज कुमार ने कहा कि आखिर नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से भाजपा में इतनी बेचैनी क्यों है?
इस छटपटाहट की कुछ वजह तो होगी ही, आरसीपी सिंह को इसका जवाब देना चाहिए,
पार्टी से बाहर किए जाने के बाद आरसीपी राजनीतिक आश्रयस्थल ढ़ूंढ़ रहे हैं.
लेकिन इस बीच उन्हें भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी नहीं चाहिए.
RCP JDU में तकरार – नीतीश के दिल्ली दौरे से भाजपा में बेचैनी क्यों- नीरज कुमार
यहां बतला दें कि आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि
जब बिहार में किसान पस्त है, नीतीश कुमार मस्त है, उनपर उम्र हावी हो रही है,
यही कारण है कि वह कई चीजों को भूलने लगे हैं.
समय काटने के लिए इधर उधर घूमते रहते हैं.
यही नहीं बिहार नीतीश कुमार के बिहार में 17 सालों के शासनकाल पर सवालिया
निशान उठाते हुए आरसीपी सिंह ने कहा था कि
इन 17 वर्षो में बिहार कोई सिस्टम खड़ा नहीं किया गया, एक दरबारी संस्कृति पैदा की गयी,
मुख्यमंत्री के दरबार से बिहार की पूरी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता,
इसके लिए जरुरी है कि समस्याओं का समाधान नीचे से हो.
लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रासरूट की समस्याओं का समाधान करने की बजाय
एक बिहार में चापलूसी संस्कृति पैदा कर दिये.
यदि इन दरबारी संस्कृति से जनता की समस्याओं का समाधान हुआ हो
तो नीतीश कुमार को जनता दरबार पर एक वाइट पेपर का प्रकाशन करना चाहिए,
जिससे कि यह जानकारी मिल सके, मुख्यमंत्री जनता दरबार से कितने समस्याओं का समाधान हुआ
और इसके तामझाम पर कुल कितने रुपये खर्च हुए.
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच लोबिन हेंब्रम की अगुवाई में ‘झारखंड बचाव मोर्चा’ का सम्मेलन
Highlights







