जदयू वाले नेताजी को चढ़ी होली की खुमारी तो क्यों होने लगी चप्पलों की बौछार

जदयू वाले नेताजी को चढ़ी होली की खुमारी

Rohtas– जदयू के नेताजी को होली की खुमारी में डुब कर एक महिला से रंगीन मिजाजी करनी भारी पड़ गयी.

महिला ने नेताजी पर लात घुसे की  बौछार कर दी.

दौड़ा दौड़ा कर पिटा. गिरते-पड़ते नेताजी ने महिला थाने में घुस कर बचायी अपनी जान.

आरोपी नेताजी की पहचान जनता दल यूनाइटेड के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रुप में  हुई है.

बताया जा रहा है कि महिला सब्जी खरीद कर अपना घर जा रही थी,

होली की खुमारी में डुबे नेताजी की नजर इस महिला पर पड़ी.

नेताजी ने महिला को किसी काम के बहाने घर पर बुलाया,

लेकिन महिला जब घर पहुंची तब अचानक से नेताजी ने दरवाजा बंद अश्लील हरकत करने लगे.

नेता जी की इस हरकत से घबराई महिला घर की छत पर चढ़ कर शोर करने लगी.

चप्पलों की बौछार

महिला का शोर सुन कर आस पास को लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने महिला को घर से बाहर निकाला.

वहां से निकल कर  महिला नेताजी जी की शिकायत करने महिला थाने पहुंची.

जब इसकी जानकारी नेताजी को मिली तो वह अपने दो गुर्गों को साथ लेकर महिला थाना पहुंच गया.

थाने में ही महिला को धमकी देने लगा.

नेताजी के इस रवैये से महिला उग्र हो गयी. फिर क्या था महिला थाने गेट पर नेताजी पर जुते चप्पल की बौछार होने लगी.

महिला के इस रौद्र रुप को देख कर नेताजी महिला थाने की ओर भागे, भागने के क्रम में नेताजी कई बार गिरते भी दिखे.

दरअसल इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यद्धपि News 22scope इसकी पुष्टि नहीं करता.

रिपोर्ट- दयानन्द 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!