JEE एडवांस्ड 2026 के नतीजे हुए घोषित, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर

गयाजी : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के बेटे ने पूरे देश में परचम लहराया है। गयाजी के नादरागंज निवासी शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है।

जेईई एडवांस्ड-2026 के नतीजों में शुभम ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है

जेईई एडवांस्ड-2026 के नतीजों में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गया जिला गर्व महसूस कर रहा है। परिणाम घोषित होते ही शुभम के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

JEE Advanced Result 1 22Scope News

शुभम कुमार फिलहाल कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे

गयाजी के नादरागंज के रहने वाले शुभम कुमार फिलहाल कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कठिन मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर शुभम ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली जेईई एडवांस्ड में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमें शुभम पर गर्व है। उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि उसने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।

JEE Advanced Result 2 22Scope News

शुभम की इस सफलता ने बिहार व खासकर गया जिले के छात्रों के लिए नई प्रेरणा पैदा की है

शुभम की इस सफलता ने बिहार और खासकर गया जिले के छात्रों के लिए नई प्रेरणा पैदा की है। शुभम की उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

JEE Advanced Result 22Scope News

यह भी पढ़े : JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट, 2 जून से शुरू होगी JoSAA Counselling

आशीष कुमार की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...