कड़क धूप का मुकाबला करेगी जीविका दीदियों का देशी कोल्ड ड्रिंक नीरा 

 जीविका दीदियों का देशी कोल्ड ड्रिंक नीरा 

Katihar जीविका दीदियों का देशी कोल्ड ड्रिंक नीरा- कड़क धूप और आग फेंकती लू के बीच अब तक बिहारियों की पहली पसंद सत्तू रही है, कई लोग कच्चा आम का पकाया हुआ शरबत (अमझोरा) भी पंसद करते है. वैसे अब तक युवा पीढ़ी की पहली पसंद कोका कोला, पेप्सी और अन्य कंपनियों का कोल्ड ड्रिंक ही रही है.  लेकिन अब यह पसंद बदल भी सकती है. बिहार सरकार के सहयोग से जीविका दीदियों का समूह इस प्रयास में जुटा हुआ है.

गरीब-गुरबों की ताड़ी को मध्यम वर्गीय परिवारों के फ्रीज तक पहुंचाने की तैयारी 

दरअसल जीविका दीदियों का प्रयास कल तक उपेक्षित और एक हद तक गरीब-गुरबों की पहली पसंद रहे ताड़ी को एक नये कलेवर में परोसने की है. गरीब, अनपढ़ और ग्रामीण परिवेश से ताड़ी को उठा कर मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग तक पहुंचाने की है. आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि आने वाले दिनों में मध्यम वर्गीय परिवारों के रेफ्रिजरेटर  में आप नीरा को सजा देखे.

Nira 3 22Scope News

कटिहार में सजने लगा है नीरा स्टॉल

इसी की एक कड़ी है कटिहार में शुरु किया गया नीरा स्टॉल, जहां आप इस कड़कती धूप में अपने गले को तर कर सकते हैं.  बड़ी बात यह है कि इसमें परम्परागत रुप से ताड़ी के कारोबार से जुड़ी रही महिलाओं को ही जोड़ा गया है. यह वह महिलाएं है जो कभी सड़क किनारे बैठकर अपनी ताड़ी बेचती थी. आज वही महिलाएं एक नये कलेवर के साथ नीरा को बेच रही है.    

रिपोर्ट-श्याम 

ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी, चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर, बिहारशरीफ में उत्पादन शुरु

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद आज पहली जुमे की नमाज, जामा मस्जिद की अपील- नमाज के लिए छोटे बच्चे ना आएं

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...