Advertisement
Advertisement

Jehanabad Police ने तिवारी गैंग के दो सदस्यों को वैशाली से दबोचा

जहानाबाद: जहानाबाद की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला के टॉप 10 में शामिल तिवारी गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को वैशाली से गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले दोनों ने मिल कर लूट की एक घटना को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से जुटी हुई थी।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों अपराधी का नाम रोहन तिवारी और राजा तिवारी है और ये तिवारी गैंग के नाम से अपना परिचय देते थे। ये एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो बिहार के अलग अलग शहरों के अलावा ही दूसरे राज्यों में जा कर भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे और फिर अपना ठिकाना बदल लेते थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इसके पिता को भी पटना से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आजकल वैशाली में रह रहे हैं जिसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है जिन्हे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव को बताया अच्छा पिता, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Jehanabad Police Jehanabad Police

Jehanabad Police

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...