Jehanabad Police ने नशीली पदार्थों के साथ दो को दबोचा

जहानाबाद: जहानाबाद नगर थाना की पुलिस ने जहानाबाद रेल पुलिस के सहयोग से स्टेशन एरिया से नाटकीय ढंग दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार युवकों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में बताई जाती है। बताया जा रहा है कि यह स्मैक बेचने वाले गिरोह अंतर जिला गिरोह है जो गया से इन नशीले पदार्थ खरीद कर जहानाबाद जिला मुख्यालय के पंचमहल्ला मोहल्ले से विभिन्न जगहों पर बिक्री किया करता था।

मामले की सूचना नगर थाना जहानाबाद के पुलिस को लगी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद की है। इस संदर्भ में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतर जिला ब्राउन शुगर गिरोह जिले में सक्रिय है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। यह टीम जहानाबाद जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्ले में छापामारी प्रारंभ किया। इस दौरान स्टेशन इलाके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में पंचमहल्ला के रहने वाले चंदन कुमार एवं सोनू कुमार शामिल है। इन दोनों के कमर से लगभग 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इस गिरोह का सरगना संजय कुमार एवं उपेंद्र चौधरी भागने में सफल रहा। पुलिस दोनों सरगना के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ में दावा किया है कि जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी सफलता मान रही है।

यह भी पढ़ें- Nalanda के इस मत्स्य हैचरी में अमूल कॉर्प समेत मछली के कई प्रजातियों की जीरा का हो रहा उत्पादन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Police Jehanabad Police Jehanabad Police

Jehanabad Police

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img