Saturday, September 27, 2025

Related Posts

मेकॉन के मैनेजर के घर से 12 लाख के जेवरात और 60 हजार नकद की चोरी

रांची:   राजधानी में  लगातर चाेरी की घटना में इजाफा हो रहा है। मेकॉन में रहने वाले विवेक कुमार के घर में चोर ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात और 60 हजार रूपए नगद लेकर फरार हो गए। विवेक कुमार गोप मेकॉन के स्ट्रक्चरल डिपार्टमेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

आठ जुलाई को सुबह तीन बजे उनके घर में चोरी हुई। उनका पुरा परिवार अपने एक दिश्तेदार के यहां गया हुआ था। इस मामले में  उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि अबतक चोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

142,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
619,000SubscribersSubscribe