झरिया: जिंदगी और मौत से जूझ रहा अविनाश उर्फ सोनू सिंह

एक चौकीदार भी नहीं आया हाल जानने, दहशत में पूरा परिवार- दिनेश सिंह

झरिया (धनबाद) : अविनाश उर्फ सोनू सिंह को गोली मारने वाले अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. वहीं मिशन अस्पताल में भर्ती सोनू सिंह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. सोनू सिंह को अपराधियों ने 8 जनवरी की रात गोली मार दी थी. जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं हाल जानने के लिए एक चौकीदार भी नहीं आया. पूरा परिवार डर के माहौल में जी रहे हैं. उक्त बातें शनिवार को जयरामपुर मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) गोलकडीह के शाखा सचिव दिनेश सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा. इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.

झरिया: सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं

अविनाश सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि तीसरा थाना के कोई चौकीदार भी मेरे घर पर आकर परिजन से नहीं मिला, ना ही सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया. तीसरा थानेदार घटना को विस्तृत रूप से जानते हैं इसके बावजूद आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई.

sonu singh1 22Scope News

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

दिनेश सिंह ने कहा वरीय अधिकारी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. हमारा परिवार शुरू से भाजपा का समर्थक रहा है. इसलिए वर्तमान सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है. हमेशा हमारे परिवार पर डर का माहौल बना हुआ रहता है, जिसने मेरे बेटे पर गोली चलाई है, वो दबंग घराने से है. कभी भी हमलोगों के साथ कुछ भी हो सकता है. 24 घंटे के अंदर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो जयरामपुर मोड़ के पास धरना पर बैठ जाएंगे, और बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम कर देंगे.

झरिया: राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस नहीं कर कार्रवाई- अखिलेश सिंह

भाजपा के वरीय नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि अविनाश गोलीकांड मामले में पुलिस अभी तक जांच शुरू ही नहीं की है. तीसरा थाना का कोई भी सक्षम पदाधिकारी परिजन से मिल कर घटना की जानकारी तक नहीं लिया है. पुलिस राजनीतिक दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. घटना 8 जनवरी रात की है. घटना के पाँच दिन हो गए है लेकिन अभी तक तीसरा थाना प्रभारी की बात छोड़ दीजिए एक चौकीदार भी सुध लेने नहीं आया है, जिससे पुलिस पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img