Jharia News: भौंरा फोर पैच सीटू आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम ठप

Jharia News: पूर्वी झरिया के भौंरा फोर पैच सीटू आउटसोर्सिंग परियोजना में भारी ब्लास्टिंग के खिलाफ भौंरा 6, 7, 8 और 16 नंबर के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने उत्पादन और डिस्पैच सहित ब्लास्टिंग के सभी काम ठप कर दिए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं और घर हिल रहे हैं, जिससे उनका रहना दूभर हो गया है. बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा डीजिएमएस (DGMS) के नियमों की अनदेखी करते हुए नियमों के खिलाफ हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. इस कारण ग्रामीणों में गुस्सा भारी है और वे अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.

Jharia News: मौके पर पहुंचे प्रोजेक्ट ऑफिसर विनोद पांडेय

प्रोजेक्ट ऑफिसर विनोद पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ब्लास्टिंग रोकने के मुद्दे पर ग्रामीण और प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री गफ्फार अंसारी ने इस मामले में कहा कि सीटू माइंस के नियमों को ताक पर रखकर यह परियोजना चल रही है, जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने चेतावनी दी, ‘ब्लास्टिंग से किसी का घर हिला तो ऑफिसर की कुर्सी हिलेगी.’

Hazaribagh News: उरीमारी फायरिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार

Jharia News: गफ्फार अंसारी ने ये कहा

गफ्फार अंसारी ने कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय किया जा रहा है और ग्रामीणों की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा गठित छह विधायक दल की टीम से ग्रामीणों को न्याय की उम्मीद थी, लेकिन बीसीसीएल अभी भी मनमानी कर रहा है. ग्रामीण अब भी अपनी जमीन और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक ब्लास्टिंग पर रोक और अन्य कार्य बंद रहेंगे.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img