Jharia: जिले में बड़ा हादसा हुआ है। ओबी से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीसरा थाना क्षेत्र के बेल धौड़ा में ओबी से दबकर संजय निषाद नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घर को खाली कराया जा रहा था। इसी दौरान ईंट हटाने के दौरान घटना हुई। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।


