झारखंड के कलाकारों के होंगे निबंधन और बीमा, सरकार बना रही है योजना

Hazaribagh: झारखंड के कलाकारों का निबंध होगा। साथ ही साथ उन्हें बीमा से भी जोड़ा जाएगा। झारखंड सरकार बहुत जल्द ही यह योजना लाने जा रही है। इस बात की जानकारी हजारीबाग पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी है। हजारीबाग में कलाकार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेलकूद कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि थे।

कलाकार महोत्सव के आयोजन में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार

हजारीबाग में कलाकार महोत्सव के आयोजन में झारखंड सरकार के खेलकूद कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि रुप में पहुंचे। उनके साथ हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के अलावा बड़े संख्या में स्थानीय लोग ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

झारखंड के कलाकारों के होंगे निबंधन और बीमा

सभी प्रस्तुति काबिले तारीफ थी, जो यह बताता है कि हजारीबाग की धरती कलाकारों के लिए भी जाना जाता है। मंत्री ने भी कहा कि कलाकार समाज के बौद्धिक संपदा होते हैं। झारखंड सरकार आपकी बौद्धिक संपदा का संरक्षण करेगी। साथ ही आपको उचित सम्मान भी देगी। उन्होंने हजारीबाग से एक बड़ी घोषणा भी की कि झारखंड सरकार कलाकारों का निबंध करने का और उनका बीमा करने की योजना बना रही है। बहुत जल्द ही यह योजना धरातल पर दिखने लगेगी।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग समेत पूरे राज्य भर के कलाकारों को उचित सम्मान मिलेगा। झारखंड की कला को समृद्ध करने के लिए सरकार काम करेगी। चाहे वह सोहराय हो या फिर कोई अन्य विद्या। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार कलाकारों को सहयोग करेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...