रांची. 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, इंडिया रीजन कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। यह तीन दिवसीय सम्मेलन बेंगलुरु में 11 सितम्बर से 13 सितंबर2025 तक आयोजित है। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष सहित अन्य राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं।
बेंगलुरु में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का आयोजन
रबीन्द्र नाथ महतो सम्मेलन में विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम विषय पर, व्याख्यान देंगे। सम्मेलन के उपरांत पोस्ट कॉन्फ्रेंस टूर की व्यवस्था की गई है, जिसमें कर्नाटक राज्य के सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया जा सकेगा।
Highlights


