मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का जनता दरबार, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

रांची. मांडर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के जनता दरबार में दिन भर फरियादियों का तांता लगा रहा। जनता दरबार में 290 के करीब आवेदन ने सरकार के प्रति जनता के विश्वास और उम्मीद पर मुहर लगाने का काम किया। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से लेकर अबुआ आवास, दिव्यांग पेंशन और जमीन के दाखिल खारिज तक के मामलों में जनता दरबार में आवश्यक कार्रवाई की गई।

जनता दरबार में कई आवेदनों का जहां ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं कई आवेदन पर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान होने के बाद फरियादियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। मांडर निवासी कलीम अंसारी की 9 वर्षीय दिव्यांग पुत्री आलिया अंजुम को अब दिव्यांग पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आज जनता दरबार में दिव्यांग पेंशन के लिए आलिया के नाम पर स्वीकृति प्रदान की गई।

आर्थिक रूप से कमजोर कलीम अंसारी ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया है। इसी तरह मांडर निवासी रामपाल उरांव को भी अब जमीन के कागजात में सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बेलस टोप्पो के आवेदन पर भी अविलंब करवाई करते हुए जमीन के कागजात में गलत प्लाट नंबर को सुधारा गया। इस काम के लिए पिछले कई महीनों से बेलस सरकारी दफ्तर का चक्कर लगा रहे थे।

मांडर की मुनी उराइन और सरिता बाड़ा के चेहरे पर भी खुशी देखने लायक थी। जमीन का रसीद कटवाने और जमीन की दाखिल खारिज की समस्या से दोनों महिलाएं परेशान थी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जनता दरबार में दिनभर समय दिया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मौके पर कहा कि वैसे तो हर दिन मेरे आवास पर क्षेत्र सहित राज्य भर की जनता अपनी समस्या लेकर आती है और वो उसका समाधान करती है, लेकिन जनता दरबार का उद्देश्य प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने वाली जनता की समस्या का त्वरित गति से समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ परेशानियों को दूर करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनता के आवेदन पर पदाधिकारियों को गंभीरता से पहल करने की जरूरत है। कुछ योजनाओं में आवेदक के द्वारा त्रुटिपूर्ण जानकारी से जरूर परेशानी होती है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में इस तरह के मामले जरूर आए है। इसी तरह सरकार के नीतिगत मामलों में भी कई बार आवेदनकर्ता की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। ये बात आम जनता को समझना होगा। जनता सरकार और अपने जन प्रतिनिधि के प्रति आशावान है और उनके उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है।

Saffrn

Trending News

Saranda Encounter Update: मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे, 5000 जवानों...

 सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे, IED ब्लास्ट में जवान घायल।Saranda Encounter Update...

Summer Special Train: तिरुपति-रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन, रांची रूट से...

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, रांची समेत कई स्टेशनों पर ठहराव।Summer Special Train रांची: गर्मी...

JAC Result 2026 Update: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट इस तारीख को...

 झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं (साइंस) का रिजल्ट 21 या 22 अप्रैल को आ सकता है, CBSE और ICSE परिणाम भी इसी सप्ताह संभावित।JAC...

Jharkhand Weather Update: रांची में बारिश से मिली राहत, 19-20 अप्रैल...

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, रांची में हल्की बारिश से राहत लेकिन 19-20 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी।Jharkhand Weather...

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img