Jharkhand Cabinet Meeting: रांची में बनेगा नया पॉलिटेक्निक कॉलेज, कैबिनेट से मंजूरी

Jharkhand Cabinet Meeting: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 27 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, जल आपूर्ति और आवासीय विद्यालय जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

Jharkhand Cabinet Meeting: रांची में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज की मंजूरी

बैठक में रांची में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने की मंजूरी दी गई। 97 करोड़ की लागत से यह कॉलेज बनेगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों के भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। एजेंसियों के संचालन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।

आज हुई कैबिनेट बैठक के फैसले के अनुसार, वन स्टॉप योजना के तहत चार नए सेंटर खुलेंगे। राज्य के पांच जिलों में NDPS थाने खुलेंगे। नेतरहाट की तर्ज पर बोकारो में आवासीय स्कूल खुलेगा। नए विद्यालय के लिए 116 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। साहिबगंज जलापूर्ति योजना के लिए 68 करोड़ स्वीकृत हुए। वित्त आयोग के प्रतिवेदन पर कैबिनेट की स्वीकृति मिली।

Jharkhand Cabinet Meeting: सहायक पुलिसकर्मियों को 1 साल का सेवा विस्तार

कैबिनेट फैसल के अनुसार, सहायक पुलिसकर्मियों को 1 साल का सेवा विस्तार किया गया है। सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया गया। मत्री राधा कृष्ण किशोर समेत 5 मत्रिंयों की टीम बनी। यह टीम सामाजिक, भौगोलिक, आर्थिक पहलुओं का अध्ययन करेगी। अध्ययन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...