झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को पार्टी से निकाला

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पार्टी से कई नेताओं को निकाल दिया है। उन्होंने देवेन्द्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरॉंव, इसराफिल अंसारी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छः वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा एक्शन

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरॉंव, 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र इसराफिल अंसारी एवं 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुशासनात्मक नियम का प्रत्यक्ष रूप से उल्लंघन है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!