Jharkhand Election Result: सरायकेला में चंपई सोरेन ने इतने वोटों से जेएमएम प्रत्याशी को हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं सरायकेला विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी चंपई सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशी गणेश महाली को 20447 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: सरायकेला विधानसभा सीट

सरायकेला विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार गणेश महाली के बीच मुख्य रूप मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से चंपई सोरेन ने जीत हासिल की थी। इस साल जनवरी में चंपई सोरेन झारखंड के सीएम भी बने थे। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गणेश महाली को टिकट दिया था। इस बार टिकट नहीं मिलने से उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया था। ऐसे में एक बार फिर दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Startup Success Story: ₹1 करोड़ से ₹52 करोड़ तक पहुंचा...

Bihar Startup Success Story, पटना: बिहार में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब युवा उद्यमियों...

Bihar Rani Mistri: अब सिर्फ घर नहीं संभाल रहीं दीदियां, घर...

Bihar Rani Mistri, पटना: बिहार में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर अब केवल स्वयं सहायता समूहों, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार तक सीमित नहीं रह...

Samrat Choudhary Salary Donation: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत कोष में...

Samrat Choudhary Salary Donation, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का योगदान दिया है।...