Commercial Advertisment

Jharkhand Election Result: डाल्टनगंज में आलोक चौरसिया ने के एन त्रिपाठी को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी को 890 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: डाल्टनगंज विधानसभा सीट

डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से आलोक कुमार चौरसिया ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर आलोक कुमार चौरसिया और के एन त्रिपाठी आमने-सामने हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...