Sunday, August 10, 2025

Latest News

Related Posts

Jharkhand Election Result: हटिया से नवीन जायसवाल ने इतने मतों से जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। हटिया विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ सहदेव को 14623 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: हटिया विधानसभा सीट

हटिया विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ सहदेव के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव को हराया था। एक बार फिर इस बार इस सीट पर नवीन जायसवाल और अजय नाथ सहदेव आमने सामने हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe