शारदीय नवरात्र का आज छठा दिन, लोग मां कात्यायनी का कर रहे हैं पूजा

गोपालगंज : आज यानी 27 सितंबर को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है और मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। पूरे देश के साथ-साथ गोपालगंज जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित शक्तिपीठ मां थावे दरबार सहित तमाम दुर्गा मंदिरों में मां की पूजा हो रही है।

DIARCH Group 22Scope News

मां कात्यायनी को पीला रंग और शहद बहुत प्रिय है

आपको बता दें कि मां कात्यायनी को पीला रंग और शहद बहुत प्रिय है। इसलिए उन्हें शहद का भोग लगाया जाता है। उनकी उत्पत्ति की कथा यह है कि ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है। मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा करने से भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्र 2025 : पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही है पूजा

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...