Ranchi News: कुड़मी समुदाय को ST दर्जा देने के खिलाफ 17 अक्टूबर को होगी ‘आदिवासी हुंकार महारैली’

रांची में आदिवासी बचाओ मोर्चा ने बैठक कर 17 अक्टूबर को आदिवासी हुंकार महारैली की घोषणा की। कुड़मी समुदाय को ST दर्जा देने की मांग का किया विरोध।


Ranchi News रांची: कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के खिलाफ आदिवासी बचाओ मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सिरमटोली सरना स्थल में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मांग का विरोध करते हुए 17 अक्टूबर को रांची में ‘आदिवासी हुंकार महारैली’ का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समुदाय का आंदोलन और एसटी दर्जे की मांग आदिवासी समुदाय के संवैधानिक अधिकार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आरक्षण, जमीन और गौरवशाली संघर्षशील इतिहास को हड़पने की मंशा से प्रेरित है। यह एक बड़ी साजिश है जो मूल आदिवासियों को हाशिये पर धकेलने का प्रयास करती है।


Key Highlights


Ranchi News: महारैली की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए राज्यभर के आदिवासी समुदायों और संगठनों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जनसंपर्क अभियान, आमसभाएं और बैठकें की जाएंगी।
साथ ही सभी आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक तैयारी समिति बनाने का फैसला लिया गया।

Ranchi News: राष्ट्रपति से मुलाकात

आदिवासी बचाओ मोर्चा की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेगा और इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा।

Ranchi News: ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर विरोध

बैठक में कहा गया कि कुड़मी समुदाय की मांग का विरोध ऐतिहासिक तथ्यों, लोकुर कमेटी की सिफारिशों, मानवशास्त्रियों के अध्ययन, पुरातत्वीय साक्ष्यों, पॉपुलेशन जेनेटिक और डीएनए स्टडी के आधार पर किया जाएगा।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

इस बैठक में गीताश्री उरांव, देवकुमार धान, लक्ष्मी नारायण मुंडा, प्रेमशाही मुंडा, अनिल कुमार टुडू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...