Jharkhand Election Result: पोटका से मीरा मुंडा ने बनाई बड़ी बढ़त, पिछड़े जेएमएम प्रत्याशी

136
Jharkhand Election Result
Jharkhand Election Result: पोटका
Advertisment

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। पोटका विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मीरा मुंडा ने जेएमएम उम्मीदवार संजीव सरदार पर बड़ी बढ़त बना ली है। अभी तक मीरा मुंडा को 29269 वोट मिले हैं, जबकि संजीव सरदार को 10533 वोट मिले हैं।

Advertisment

Jharkhand Election Result: पोटका विधानसभा सीट

पोटका विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मीरा मुंडा और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक संजीव सरदार के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से संजीव सरदार ने जीत हासिल की थी। वहीं उस चुनाव बीजेपी ने मेनका सरदार को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisement