Advertisment

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश, बोले- संवाद से ही आएगा सुधार, परीक्षा व्यवस्था पर मांगे सुझाव

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू किया है।


Jharkhand Examination Reform Mission 2026:रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं के नाम सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधार संवाद के जरिए ही संभव है और युवाओं की भागीदारी के बिना यह संवाद अधूरा है।

हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने की अपील की है। इसके लिए सरकार की ओर से ‘छात्रों की बात, छात्रों के साथ’ नाम से Jharkhand Examination Reform Mission 2026 का पोर्टल भी शुरू किया गया है।

Jharkhand Examination Reform Mission 2026: संवाद के जरिए परीक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट की शुरुआत ‘Students’ Voice…With Students’ संदेश के साथ की। उन्होंने झारखंड के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा माना है कि सुधार संवाद के जरिए आता है और युवाओं की भागीदारी के बिना संवाद अधूरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के सपने सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर, पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाने के लिए छात्रों की राय महत्वपूर्ण है।

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:      JPSC और JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं पर मांगे सुझाव

सरकार की ओर से जारी पोर्टल पर JPSC, JSSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को लेकर युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं। पोर्टल पर छात्रों को परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याएं, सुझाव और सुधार के प्रस्ताव दर्ज करने की सुविधा दी गई है।

पोर्टल पर दिए गए संदेश में युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सुझाव दर्ज करें। सरकार का कहना है कि छात्रों की ओर से मिले सुझावों के आधार पर परीक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।


Key Highlights

1. हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा सुधार पर सुझाव मांगे।

2. सरकार ने Jharkhand Examination Reform Mission 2026 शुरू किया है।

3. JPSC और JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं।

4. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना सुधार का संवाद अधूरा है।

5. परीक्षा व्यवस्था में निष्पक्षता, पारदर्शिता, डिजिटल सुरक्षा और युवाओं का विश्वास बढ़ाने पर जोर।


Jharkhand Examination Reform Mission 2026:    आपका एक सुझाव बदल सकता है परीक्षा व्यवस्था’

Jharkhand Examination Reform Mission 2026 के तहत सरकार ने युवाओं के लिए ‘छात्रों की बात, छात्रों के साथ’ अभियान शुरू किया है। पोर्टल पर परीक्षा सुधार से जुड़ी प्रक्रिया को पांच चरणों में दिखाया गया है, जिसमें सुझाव साझा करने से लेकर सुझावों की समीक्षा और समाधान तक की प्रक्रिया शामिल है।

मुख्यमंत्री के संदेश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती, पूर्ण पारदर्शिता, डिजिटल सुरक्षा और युवाओं का विश्वास जैसे बिंदुओं पर जोर दिया गया है।

हेमंत सोरेन ने युवाओं से अपील की है कि वे आगे आकर अपनी बात रखें और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में भागीदार बनें।

 

 

 

Highlights

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Bandh 2026: 11 अगस्त को बंद रहेगा झारखंड? छात्रों पर...

Jharkhand Bandh 2026, रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छात्रों...