झारखंड सरकार राजद के साथ सौतेला व्यवहार करे बंद

आरजेडी की बैठक में पार्टी को दरकिनार करने का मुद्दा उठा

रांची : झारखंड सरकार राजद- झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं महिला अध्यक्ष रानी कुमारी का स्वागत किया गया.

rjd1 22Scope News

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में संगठन को पंचायत, प्रखंड, जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक और मजबूत करना है एक-एक नेता कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संगठन को मजबूत करने में लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है. गरीबों के दुख-सुख में घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को जानना है तथा अपने स्तर से उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करना है.

तेजस्वी के सिंगापुर से लौटने के बाद झारखंड में तय होगा जिला वार कार्यक्रम

संजय सिंह यादव ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सिंगापुर से लौटने के बाद झारखंड में जिला वार कार्यक्रम तय होगा. जिसमें तेजस्वी यादव रहेंगे. लालू प्रसाद यादव ने सभी को निर्देश दिया है कि संगठन से ऊपर भी मॉनिटरिंग कमेटी रहेगी. जब भी संगठन का घोषणा होगा हम लोग सब मिल बैठकर के घोषणा करेंगे. केंद्र सरकार के गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड स्तर पर आंदोलन करने का काम करेगी. जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ी है लोग खाने को बेहाल है. इस पर राष्ट्रीय जनता दल जोरदार ढंग से पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का काम करेंगी.

हेमंत सोरेन को सुझाव- राजद का न करे उपेक्षा

उन्होंने कहा कि झारखंड के महागठबंधन में हम भी हैं राष्ट्रीय जनता दल भी इसमें शामिल है. लालू प्रसाद यादव के त्याग के कारण झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है और लालू यादव अपने सीटों का भी त्याग करके हेमंत को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुझाव देना चाहता हूं कि राष्ट्रीय जनता दल का उपेक्षा करके नहीं रखे अब राजद बर्दाश्त नहीं करेगी. राष्ट्रीय जनता दल को साथ लेकर चलना होगा चुनाव से पूर्व का गठबंधन है संगठन से भी तालमेल रखना चाहिए. समय परिवर्तन शील है इसे नहीं भूलना चाहिए. सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाएं और संगठन को मजबूत करें.

झारखंड सरकार राजद: हमें मिलना चाहिए अपना अधिकार- संजय प्रसाद

प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद जिसे अध्यक्ष की जबाव देही दी गई है हम सब को मिलकर संगठन को मजबूत करना है. संजय यादव ने कहा कि हम गठबंधन के साथी हैं हमें भी अपना अधिकार मिलना चाहिए. सरकार राजद के संगठन को वैल्यू नहीं दे रही है. सरकार को सुझाव है राजद के साथ सौतेला व्यवहार न करे.

संगठन की मजबूती पर दें ध्यान- मंत्री सत्यानंद भोक्ता

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गांव-गांव जाकर जनता के दुख दर्द में भाग लें. उनकी समस्याओं को जाने और अपने स्तर से निराकरण करे. संगठन कैसे मजबूत हो सभी को इसपर ध्यान देना चाहिए. मंत्री ने कहा कि मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है. केंद्र सरकार ने लूट की जो छूट दी है उसके खिलाफ राजद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत है, हम सब को मिलकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना है.

पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें- रानी कुमारी

महिला अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में मेरा संगठन मजबूत हो. पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़े, एव लालू प्रसाद जी के जो सपना है उसे पूरा करना है. महिला अबला नहीं सबला है इसलिए हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करना है.

झारखंड सरकार राजद: बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष रंजन यादव, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रवक्ता अनिता यादव, प्रवक्ता स्मिता लकड़ा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, घनश्याम चौधरी, मो फिरोज अंसारी, अजय चंद्रवंशी, विजय राम, डॉ मुर्तुजा, साहिल साहनी सुनीता चौधरी, हरदेव साहू, दिवाकर यादव, अनिल यादव, गिरीजनंदन चेरो, जमीरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र यादव, मदन यादव, नरेश सिंह, प्रो फणीश्वर यादव विश्वनाथ यादव, सत्यनारायण यादव, तारापदो ढीबर, धनंजय यादव, दिवाकर यादव, सुभाष यादव सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...