झारखंड हाईकोर्ट ने चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया 6 दिसंबर तक पूरा करने का दिया निर्देश

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में लंबित चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को 6 दिसंबर, 2024 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसएन पाठक की पीठ ने इस संबंध में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता एमएम शर्मा ने अदालत में बताया कि चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है, और राज्य के गृह सचिव ने पूर्व में अदालत को तीन माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है।

राज्य सरकार की ओर से अदालत को सूचित किया गया कि चौकीदारों की नियुक्ति के लिए जिलों में विज्ञापन जारी किए गए हैं। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हर हाल में 6 दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

राज्य भर में कुल 4861 चौकीदारों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए विज्ञापन तो निकाला गया है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...