Jharkhand High Court ने PESA Rules पर मांगी Cabinet की जानकारी, Sand Mining पर रोक बरकरार

250
Jharkhand High Court ने PESA Rules पर मांगी Cabinet की जानकारी, Sand Mining पर रोक बरकरार
Jharkhand High Court ने PESA Rules पर मांगी Cabinet की जानकारी, Sand Mining पर रोक बरकरार
Advertisment

झारखंड हाइकोर्ट ने पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा। बालू घाटों और लघु खनिजों पर लगी रोक जारी, अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।


Jharkhand High Court ने PESA Rules रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 (PESA Act) के तहत नियमावली लागू करने में देरी पर दाखिल अवमानना याचिका की सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा।

Advertisment

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने बताया कि पेसा नियमावली का संशोधित ड्राफ्ट तैयार कर सभी संबंधित विभागों के सुझावों को शामिल करते हुए इसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय की जानकारी अदालत को दी जाए।

Jharkhand High Court ने PESA Rules

खंडपीठ ने राज्य सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 13 नवंबर तय की। साथ ही, राज्य में लघु खनिजों और बालू घाटों के आवंटन पर लगी रोक (अंतरिम आदेश) को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव भी उपस्थित रहे।


Key Highlights:

  • झारखंड हाइकोर्ट ने पेसा नियमावली लागू करने से जुड़ी अवमानना याचिका पर की सुनवाई

  • राज्य सरकार ने बताया – संशोधित ड्राफ्ट कैबिनेट की स्वीकृति हेतु भेजा गया

  • कोर्ट ने कहा – कैबिनेट के निर्णय की जानकारी अगली सुनवाई में दें

  • बालू घाटों और लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक जारी रहेगी

  • अगली सुनवाई की तिथि 13 नवंबर निर्धारित


Jharkhand High Court ने PESA Rules: क्या है मामला

वर्ष 1996 में केंद्र सरकार ने PESA कानून लागू किया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना था। हालांकि, एकीकृत बिहार से लेकर झारखंड के गठन तक इस कानून के तहत नियमावली तैयार नहीं की गई।

वर्ष 2019 और 2023 में नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया गया, लेकिन लागू नहीं किया गया। इसके बाद एक जनहित याचिका दायर की गई थी। 29 जुलाई 2024 को हाइकोर्ट ने इस याचिका पर आदेश देते हुए राज्य सरकार को दो माह के भीतर पेसा नियमावली लागू करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates