JNFF फिल्म महोत्सव सीजन 4 में शिरकत करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी

 कहा बॉलीवुड में नाम कमाने मेहनत के साथ अच्छे लोगों का मिलना भी जरूरी

Saraikela: झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सीजन 4 के समापन पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बॉलीवुड की लीजेंडरी

एक्ट्रेस और राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी मंगलवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय

पहुंची. जहां लीजेंडरी एक्ट्रेस की एक झलक पाने यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के साथ फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रहे

लोग आतुर दिखे.

फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ झारखंड के पद्मश्री लोक गायक मुकुंद महतो भी अतिथि के

रूप में पहुंचे थे. जहां कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति गोविंद माधव महतो, प्रति

कुलपति सुखदेव महतो ने स्वागत किया।

JNFF फिल्म महोत्सव

कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी के ऊपर फिल्माए गए कई फिल्मी

गानों पर नृत्य पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया. वहीं इस दौरान मंदाकिनी भी अपने गानों पर छात्रों को परफॉर्म

करता देख काफी खुश हुई.कार्यक्रम के दौरान टॉक शो का भी आयोजन किया गया जहां फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी ने

कार्यक्रम के संचालिका द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया. बॉलीवुड में नाम कमाने और आगे बढ़ाने के सवाल पर

मंदाकिनी ने कहा की लगन मेहनत के साथ बॉलीवुड में अच्छे लोगों का साथ और मार्गदर्शन मिलना कलाकारों के लिए

काफी जरूरी है. मंदाकिनी ने बताया कि कुछ एल्बम और फिल्मों में उनकी वापसी हुई है. राजनीति में आने के मुद्दे पर

मंदाकिनी ने कहा कि फिलहाल कोई प्लान नहीं है.

बॉलीवुड में नहीं है कोई नेपोटिज्म

बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर फिल्म एक्ट्रेस मंदाकिनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल फिल्मी सितारों के बच्चों को

ही मौका मिल रहा है। कलाकार पहले से बॉलीवुड में काम करते आए हैं, ऐसे में वह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस

फील्ड में अपना करियर बनाएं. लिहाजा स्टार के बच्चों को काम करने में सहूलियत होती है, इसे नेपोटिज्म नहीं कहा जा

सकता, बॉलीवुड में स्ट्रगलिंग के मुद्दे पर मंदाकिनी ने कहा कि शुरुआती दौर में ही इन्हें बेहतरीन फिल्में मिली, इन्हे स्ट्रगल

नहीं करना पड़ा.कहा कि कड़ी मेहनत के बदौलत ही फिल्मी करियर बना सकते हैं, इनमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि

शुरुआती दौर में मार्गदर्शन सही हो. फिल्म महोत्सव कार्यक्रम की सफल आयोजन में राजू मित्रा, संजय सतपति, उदय

सतपति समेत फिल्म महोत्सव के सक्रिय सदस्यों की आम भूमिका रही।

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...