Advertisment

Aurangabad पहुंची झारखंड निगरानी की टीम, करीब चार घंटे तक…

औरंगाबाद: झारखंड की निगरानी की टीम अचानक बुधवार की सुबह औरंगाबाद पहुंची। औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के मुखिया के घर पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने करीब चार घंटे तक एक एक चीजों को खंगाला। इस दौरान टीम ने मुखिया रामप्रसाद राम के घर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी और यह सुनिश्चित किया कि घर के अंदर या बाहर कोई नहीं जा सके।

करीब चार घंटे की तलाशी के बाद निगरानी की टीम ने करीब आधा दर्जन जमीन के कागजात और कई बैंक के पासबुक जब्त कर ली। मामले में मुखिया रामप्रसाद राम ने बताया कि रांची के नामकुम प्रखंड के सीओ मुंशी राम के पास बीते दिनों करीब 11 लाख रुपया निगरानी की टीम ने जब्त किया था। पूछताछ में सीओ ने बताया कि उन्हें पैसे सीआई राजेश राम ने दिया है।

मुखिया ने बताया कि मेरा सीओ मुंशीराम से कोई लेनादेना नहीं है फिर भी पैसे की बरामदगी के मामले में मेरा नाम जोड़ा गया है। फ़िलहाल निगरानी की टीम ने मेरे घर से जमीन के कागजात और मेरा और मेरी बहू के बैंक खाते का पासबुक जब्त कर लिया। मामले में बताया जा रहा है कि सीआई राजेश राम नामकुम में सिअई के प्रभार में हैं और वह रांची के टैगोर हिल में किराये के मकान में रहते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Beur Jail के अधीक्षक को किया गया निलंबित, ये है मामला…

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...