हेमंत विश्वा शर्मा और सीता सोरेन की बंद कमरे में बातचीत

रांची  : असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा आज रांची एयरपोर्ट पहुंचे।  भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद यह उनका दूसरा झारखंड दौरा है। रांची पहुंचने के बाद हेमंता ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि  हम लोग अगले 5 साल एससी-एसटी समाज के लिए काम करने वाले हैं मैं जिस भी प्रदेश में जाता हूं वहां से कुछ सीखने का काम करता हूं झारखंड में बीते 5 सालों में सरकार नाम की चीज नहीं रही है झारखंड प्रदेश में बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है।

हेमंत विश्वा शर्मा एयरपोर्ट से सीता सोरेन से मिलने के लिए उनके आवास के लिए निकल गये इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी भी थे। झाखंड में हेमंत विश्वा शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में होंगे शामिल होगें

हेमंत विश्वा शर्मा और सीता सोरेन की बंद कमरे में की बातचीत
हेमंत विश्वा शर्मा और सीता सोरेन की बंद कमरे में की बातचीत

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से मुलाकात के बाद सीता सोरेन ने कहा कि सांगठनिक स्तर पर बातचीत हुई है क्योंकि ऐसी खबर है कि विधानसभा चुनाव जल्दी हो सकते हैं इसलिए इन सब विषयों पर हमने अपनी बातों को रखा की  किस प्रकार से यहां तैयारी की जाए ताकि आने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीट जीत सके। उन्होंने हमें बताया भी की किस प्रकार से काम करने से हमें फायदा होगा।

अपने नाराजगी वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है हमसे कहां छुक हुई इसकी समीक्षा अभी तक की जा रही है और आने वाले समय में उन सब कमियों को पूरा किया जाएगा। भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करेंगे और पार्टी का जो निर्णय होगा उसी के आधार पर काम किया जाएगा।

सीता सोरेन से मुलाकात के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने कहा कि झारखंड के बहुत लोगों को नहीं जानता हूं चुनाव में रहना है तो सबके साथ जान पहचान होना जरूरी है। आदिवासी के प्रमुख नेताओं के आवास पर जाकर कुछ समय बिताऊंगा , इसके साथ ही एक सवाल यह है कि दुर्गा सोरेन का जब निधन हुआ था तो उस समय पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया गया ।

इसके साथ ही सीता सोरेन के नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद थोड़ा गम तो होता है लेकिन राजनीति में हार जीत लगी रहती है।10 से 12 मिनट तक सीता सोरेन ने हेमंत विश्वा शर्मा से बंद कमरे में की बातचीत की इस दौरान सीता सोरेन के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। सीता सोरेन के आवास पर हेमंत विश्व शर्मा लगभग लगभग आधे घंटे तक रहे।

https://youtube.com/22scope

 

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...